मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़काबहरा में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेन्द्रगढ़ द्वारा कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
शिविर में युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम और आजीविका विकास कार्यक्रम जैसी योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया।
खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को लक्षित करते हुए, इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपनी क्षमताओं का विकास कर रोजगार के लिए तैयार किया गया।
इस शिविर में कुल 41 छात्र छात्राओं ने अपना आवेदन जमा किया । इसके साथ ही अपनी कौशल वृद्धि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । शिविर के सफल आयोजन से युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न हुई और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की दिशा में प्रोत्साहन मिला।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय