दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया गया। यह घटना पोंदुम गांव में घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, यह घटना पोंदुम गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर एक 6 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण किया गया। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो अपहरणकर्ता बाइक पर आए और मासूम को घर से उठाकर ले गए। दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
घटना के समय मासूम और उसके परिवार वाले घर के बाहर थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में जांच पड़ताल शुरू की है और मासूम की तलाश के लिए टीमों को तैनात किया है। सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मासूम के अपहरण की घटना ने पूरे गांव के लोगों में दहशत है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय