कबीरधाम.
कुकदुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में सोमवार को हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी ने अपने वर्तमान पति व ससुर के साथ मिलकर पूर्व पति की हत्या कर दी। जानकारी अनुसार, कुकदुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में रहने वाली सुखबती मरावी (35) ने अपने पति अमरदयाल (35) और ससुर बुधवा राम मरकाम (65) के साथ मिलकर अपने पूर्व पति सुरेश मरावी (40) की हत्या कर दी।
सुखबती मरावी मूलरूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला की रहने वाली हैं। सुरेश मरावी रविवार रात को आरोपी बुधवाराम मरकाम के घर पहुंचा हुआ था। सुरेश का कहना था कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। तीनों आरोपी ने एक साथ डंडे से मारपीट कर सुरेश की हत्या कर दी। शव को गांव के तालाब के पास फेंक दिया। सोमवार को पुलिस के पास जानकारी आने के बाद तालाब के पास से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय