जांजगीर/चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के भाजपा आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला किया है। जिसमें संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर में उपचार जारी है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, सोमवार की रात करीबन नौ बजे वार्ड नंबर छह में रहने वाले भाजपा आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22) वर्ष और सोनू बजाज (26) पुरानी रंजिश रखते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। माना करने पर योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए भाजपा आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से तीन बार हमला किया गया है। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमें संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं योगेश साहू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को चाकू मारने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी राजू बजाज और सोनू बजाज जोकि मोटर साइकिल से फरार हो रहे थे। जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य सहयोगियों के होने की संभावना जताई गई है। पूर्व में आरोपी सोनू बजाज के खिलाफ धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय