कोरबा.
कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा कोल माइंस में फिर हादसा हो गया। जहां कोयला लोडिंग के लिए लगे लोडर की चपेट में आने से हेल्पर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई और आंदोलन पर उतारू हो गए जहां एसईसीएल के खिलाफ रोजगार और मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते हैं कुसमुंडा थाना बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
बताया जा रहा है मृतक 26 वर्षीय राकेश दास दीपका निवासी बतारी का रहने वाला था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी आक्रोशित हो गए और काम बंद हड़ताल शुरू किया। बताया जा रहा कि घटना कुसमुंडा खदान के दो नम्बर कांटा घर के पास घटी है मृतक राकेश कुमार कोयला उठाने वाले लोडर पर हेल्पर का काम करता था। और दोपहर 3:00 बजे लगभग ड्राइवर के साथ कोयला लोडिंग के लिए लगा हुआ था इस दौरान चालक हेल्पर को देख नहीं पाया और वाहन के पीछे कुछ काम कर रहा था और ये हादसा हो गया।
कुसमुंडा थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल हेल्पर की मौत कब कैसे किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मुआवजा और नौकरी को लेकर वार्ता जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय