नारायणपुर
नारायणपुर जिले में मतांतरण विवाद को लेकर जमकर बवाल मचा है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बीच बचाव करने गए एसपी पर ही हमला हो गया। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। उन्हे सिर पर चोट लगी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं जिला कलेक्टर अजीत वसंत भी अस्पताल में मौजूद है।
इससे पहले रविवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इसी के विरोध में सोमवार को समाज ने एक आदिवासी समाज ने बैठक भी बुलाई थी। इसी दौरान यह घटना घटी है। असल में ये पूरा विवाद शनिवार रात से शुरू हुआ था। बताया गया कि कुछ लोग गोर्रा गांव में हथियार और लाठी-डंडा लेकर घुसे थे। यहां इन लोगों ने गांव के लोगों से मारपीट की। फिर जब पूरे गांव के लोग जमा हो गए। तब हमलावर मौके से भाग निकले थे।
बताया गया कि कुछ लोग चर्च में पहुंचे और वहां तोडफोड़ करने लगे। पुलिस की टीम पहले से तैनात थी। ये देखकर पुलिस की टीम इन्हें समझाने गई थी। लेकिन भीड़ भड़क गई और एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने नियंत्रित करने में लगी हुई है।
इस मामले को लेकर एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि आदिवासी समाज के लोगों ने बैठक बुलाई थी। उसमें उनके लीडर्स से कलेक्टर के चेंबर में हम सब ने बात भी की थी। मगर उसी दौरान कुछ लोग चर्च में तोडफोड़ करने पहुंच गए। ये पता चलने पर मैं वहां गया था। तभी मुझ पर हमला हुआ है। फिर हमने संयमित रूप से लोगों को समझाया है। इस केस में कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समझाइश दी गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय