रायपुर.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने से उमस बढ़ने लगी है। तापमान में अगले तीन दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है। सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलवा हुआ है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम का खुशनुमा है। बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय