रायपुर
जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है ? हर प्रदेश का अपना गौरव होता है,अपनी संस्कृति होती है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति रायपुर में लगी है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में लगेगी। हम लोग छत्तीसगढ़ को महतारी यानी मां के रूप में देखते हैं। जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। उसी का नारा लगाते हैं और पूजा भी करते हैं।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन के बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई है। उन्होंने भाजपा वालों को लुटेरा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण करने वाला और महतारी का अपमान करने वाला बताया है। यह छत्तीसगढ़ है, जो भारत माता की दुलारिन बेटी है। जिस प्रकार से हम भारत माता का सम्मान करते हैं। छत्तीसगढ़ हमारी माता है, अब ये लोग (भाजपा नेतागण) उसका विरोध कर रहे हैं तो ये छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध है। भाजपा 15 साल यहां सत्ता में रही कभी यहां की भाषा, संस्कृति को बढ़ाने का काम नहीं किया। आज 42 जनजातियां यहां रहती हैं कभी इनकी सुध नहीं ली, आज हम अपनी संस्कृति बढ़ा रहे हैं तो तकलीफ हो रही है। हमें छत्तीसगढिय़ा होने पर गर्व है। नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय