रायपुर
पगारिया कांप्लेक्स में बुधवार रात दो घंटे के अंदर एक साथ 10 दुकानों का ताला तोडने वाले चोर को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस और व्यापारियों के साथ घूम घूमकर दुकानों को दिखाया और ताले तोडने का तरीका भी बताया।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, पगारिया कांप्लेक्स के अध्यक्ष नरेश ठक्कर, अमर परचानी ने इसके लिए पुलिस को साधुवाद दिया है। पुलिस के अनुसार चोर को एक ही दुकान सूर्या होजियारी में 15 हजार रुपए कैश मिले, शेष दुकानों में चिल्हर पैसे मिले जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोर ने कपड़ा मार्केट में एक लाइन से दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय