भोपाल: 23 दिसंबर 2024
भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के घर और ऑफिस पर लोकायुक्त छापे मामले में पांच दिन की जांच के बाद कोई ठोस जानकारी नहीं हे। इस मामले में आज पहली बार मीडिया के सामने आए लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर के ठिकानों से अब तक कुल 7 करोड़ से ज्यादा के नगद और सोना चांदी बरामद हुआ हे। लोकायुक्त को छापे में विदेशी करेंसी और महंगे पर्स, घड़ियां, और आइटम मिले हैं। जब्ती के बाद आगे विवेचना की जा रही है। लोकायुक्त डीजी के मुताबिक मुख्य आरोपी सौरव शर्मा अभी पकड़ से बाहर है, जबकि सौरभ के परिजनों, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल को भी बयान देने के लिए समन जारी किए गए हैं, जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा को लाने की करवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला हे कि आयकर विभाग को सोने से लदी मिली कार चेतन सिंह के नाम थी, मगर उसे सौरभ उपयोग करता था।
सोना चांदी जेवरात और प्रचुर मात्रा में कैश मिला है, इसके अलावा महंगी गाड़ियां, घड़ियां और भी बहुत कुछ लग्जरी आइटम मिला है, मिले हुए सभी समान को जब्त किया गया है,7 करोड़ से अधिक का माल जप्त हुआ है, जब्ती के बाद आगे विवेचना की जा रही है।
दस्तावेज सील है, टीम बनाई गई है विवेचना की जा रही है
लोकायुक्त को अभी भी जानकारी नहीं कि सौरभ कहाँ है, लोकायुक्त की तलाश जारी है। जयदीप प्रसाद ने बताया कि फिलहाल दस्तावेज सील है, डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है जो आगे की विवेचना कर रही हे। मामले में हवाला के एंगल से भी जांच की जा सकती है, कैश और गोल्ड से भरी कार के बारे में लोकल पुलिस ने लोकायुक्त को जानकारी नही दी गई, इसके बारे में लोकायुक्त कुछ नही बता सकता है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया