छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जिले के पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता था। आज सुबह वह लीखवाडी से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। मैजिक में बच्चे थे। लिहाजा उसने तत्काल वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।
इसी वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल राहुल को परासिया अस्पताल लेकर आए। राहुल सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करता तो हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया