रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया है कि देश के आमचुनाव में भाजपानीत राजग के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान रखा गया है। महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन आज सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंदिर, आकाशवाणी चौक में आयोजित है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व जिले के नेता व कार्यकर्तागण भारी संख्या में इस मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से अनुष्ठान कर देश में पुन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट प्राप्त कर एक बार फिर से जनहितैषी सरकार बनाने की कामना ईश्वर से करेंगे।
ठाकुर ने बताया कि देश की जनता-जनार्दन ने चुनाव से पूर्व ही मन बना लिया था कि वह पुन: श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसका अंदाजा चुनाव से पूर्व व चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में बने वातावरण से लगाया जा सकता है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भाजपानीत राजग के 400 से अधिक सीट जीतने का भी एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो देश की जनता का कर्मवीर श्री मोदी को आशीर्वाद है। काली मंदिर में आहूत इस महायज्ञ अनुष्ठान में आमजन के जीवन में खुशहाली के साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को भी पूरा करने के आशीर्वाद की याचना जगत जननी शक्तिस्वरूपा माँ काली व परमेश्वर से की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय