Oplus_131072
भोपाल: 7 फरवरी 2025
महाकुंभ में आग लगने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि आग सेक्टर 18 के पास में आग लगी थी, हालांकि राहत की बात ये रही कि आग पर वक्त रहते काबू पा लिया गया. जैसे ही आग लगने की सूचना मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. इसके बाद आग को बुझाने की मशक्कत की गई और आग पर काबू पा लिया गया. शुरुआत में आग की लपटे काफी ऊपर उठ रही थी, जिस पर वक्त रहते काबू पा लिया गया।
22 टेंट जलकर खाक
खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई . हालांकि, फायर फाइटर्स आग बुझाने में लगे हैं और काफी हद तक उस पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि आग की चपटे में आने से 22 टेंट जलकर खाक हो गए. आग बुझाने के लिए महज 5 मिनट में भी फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग सेक्टर 18 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इसमें किसी की जान नहीं गई है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री