बाराबंकी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां तेज रफ्तार स्कूली बस के पलटने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है और वहीं इस घटना में 25 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि सूरतगंज कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ गए हुए थे। चिड़ियाघर से वापस आते समय बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर में हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू कर दी है। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

More Stories
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ