जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से भोले बाबा के दर्शन लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों की गोली ड्राइवर को लग गई, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 घायल हुए हैं।
एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस पर से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की जान चली गई है और 33 लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”