रायपुर
नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन नई दिल्ली के आव्हान पर 18 फरवरी को भिलाई के इंडियन काफी हाउस में वेस्ट इंडिया पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन का चुनाव हुआ जिसमे अध्यक्ष मानिक ताम्रकार और महासचिव सुभांगी पंत और उपाध्यक्ष पद पर लखपति सिंदूर चुने गए चुनाव उपरांत मई या जून में रायपुर में वेस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप कराने का भी निर्णय लिया गया जिसमे एक लाख कैश इनाम स्ट्रांग मेन व वूमेन को दिया जाएगा साथ ही वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पावर लिफ्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एसोसिएशन के द्वारा आर्थिक मदद कर भेजने निर्णय लिया गया चयनित पदाधिकारी है अध्यक्ष मानिक ताम्रकार छग ,उपाध्यक्ष लखपति सिंदूर छग, महासचिव सुभांगी पंत छग ,सहसचिव अनुज सोनी महाराष्ट्र ,कोषाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय छग, टेक्निकल अध्यक्ष पूर्णिमा उपाध्याय राजस्थान,कार्यकारिणी अध्यक्ष किशोर कुमार छग, मेंबर दीपक खोडके एमपी मंजू पटेल छग राजेश कुमार साहू छग पिंटू वर्मा छग विष्णु चक्रधारी छग माता शरण साहू छग राजू साहू छग चंद्रदीप भारती छग आदि सर्व सम्मति से चुने गए ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय