( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गत दिवस राजगढ जिले के तहसील मुख्यालय सारंगपुर पहुंचे। राज्य शासन के मंत्री और स्थानीय विधायक गौतम टेटवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर को विजय बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलवाया।
इस अवसर पर नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
श्री विजयवर्गीय ने कपिल मुनि की पावन तपोस्थली पर सारंगपुर में आगमन पर मुख्यमंत्री को भगवान कपिलेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया
मुख्यमंत्री यादव के समक्ष भाजपा में शामिल होने वालों में सारंगपुर के वार्ड नंबर 9 से पूर्व पार्षद सतीश गिरजे, वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश साहू, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम राठौर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देवी सिंह लवंशी, युवा कांग्रेस नेता सोनू राठौर भी शामिल हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया