गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए। इस अभियान में सेना ने 6 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के स्की शहर गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के बाद कई लोगों के लापता होने की आशंका है। कई विदेशियों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है, जबकि दो को बचा लिया गया है। खोज एवं बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विदेशी लोग स्थानीय लोगों के बिना स्की ढलानों पर गए थे।
सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है। बता दें कि गुलमर्ग में, जहां जनवरी के पहले कुछ हफ्तों में बर्फ का नामों-निशान नहीं था, फरवरी की शुरुआत से भारी बर्फबारी देखी जा रही है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”