टीकमगढ़
शहर में एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि अंदर फंसे दो लोगों की आग में जलकर मौत हो गई है। इन्हें निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर में अस्तोन एम्पोरियम (कपड़ा दुकान) की बिल्डिंग में यूनियन बैंक संचालित होती है। यहां आग लगी। आगजनी के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, पर वह नुकसान के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अभी नहीं दे रहे हैं, हालांकि बैंक में काफी धुंआ भरने की बात जरूर कही गई।
पता चला है कि अस्तोन एंपोरियम संचालक मनोज जैन, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे सकुशल हैं ,जबकि उनके चाचा व चाची अभी भी अंदर फंस गए थे। आग की चपेट में आने से शोरूम संचालक के चाचा-चाची की मौत हो गई। अग्नि शमन दल आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहा है।
यह दुकान कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर भवन के सामने स्थित है। बताया जाता है कि आग दुकान में अचानक भड़की। आसपास के मकानों में भी आग फैलने का खतरा है। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल सका है। टीकमगढ़ सहित आसपास के तहसील क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया