रायपुर
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। श्री साव ने कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
श्री साव ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। श्री साव ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड?े की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए खुशियों के नए द्वार खुलें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय