रायपुर
नगर पालिक निगम के मेयर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए बैंगलोर और मैसूर नगर निगम की यात्रा पर जा रहे हैं. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बैंगलोर महानगर पालिका और मैसूर नगर निगम की तरफ से संचालित उत्कृष्ट परियोजनाओं का अवलोकन करना है.
यात्रा के दौरान प्रतिनिधि और अधिकारी बैंगलोर और मैसूर की स्मार्ट सिटी योजनाओं, राजस्व वसूली, और स्वच्छता से संबंधित कार्य प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. इस दौरान उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत प्रेजेंटेशन और कार्यस्थल पर जाकर कामकाज देखने का अवसर मिलेगा, जिससे रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की संभावनाएं बढ़ेगी.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय