बिलासपुर
मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में जारी हिंसा के बीच फंसे बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल ने राहत भरी खबर सुनाई है। एक घंटे पहले अपने पिता सुशांत मंडल से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि पापा स्थिति अब यहां सामान्य हो रही है। मंगल की रात 11 बजे थोड़ा तनाव था। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा तेज कर दिया है। गुरुवार से कक्षाएं भी आफलाइन लगेंगे। जिसका आदेश जारी हो चुका है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला मेडिकल स्टूडेंट विजय मंडल मूल रूप से मस्तूरी का रहने वाला है। बताते चलें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पिछले हफ्ते कुछ लोकल लोगों ने पाकिस्तान और मिस्र के छात्रों पर हमला कर दिया था। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से मामला और भी बिगड़ गया।
13 मई को लड़ाई का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें पाकिस्तान और इजिप्ट के स्टूडेंट्स थे। घटना के बाद से विजय और उसके माता-पिता दीपिका मंडल और सुशांत मंडल काफी डरे सहमे हुए है।दोनों लगातार बेटे से फोन पर उसका हालचाल जान रहे है।
पिता सुशांत मंडल ने कहा कि हिंसक वारदात की खबर से सभी सहमें हुए थे लेकिन बुधवार दोपहर 1.30 बजे विजय ने मोबाइल पर फोन कर राहत की खबर दी। जिसके बाद से हम सभी के चेहरे पर थोड़ी मायूसी कम हुई है हालांकि बच्चे की चिंता अब भी है। विजय ने कहा कि कल से उसकी आफलाइन कक्षाएं लगेंगे। अभी तक आनलाइन हो रही थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय