बिलासपुर
न्यायधानी में सोम को रिमझिम फुहारों के साथ हल्की वर्षा हुई। भू अभिलेख शाखा के मुताबिक 15.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगल की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। दिन में तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। रात में भी अब ठंडी हवाएं चलने लगी है। गर्मी का असर कम हुआ है, दोपहर में हल्की उमस रही। मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर संभाग में बुधवार को भी वर्षा का अनुमान है।
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक देशभर में अब दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रीय हो गया। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 3.1 किमी से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
प्रदेश में पांच जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने, वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले तथा उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शानदार बना रहा। आसमान में चारों ओर बादल थे। रिमझिम फुहारें चलती रही। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग वर्षाऋतु का खूब आनंद उठा रहे थे। यह स्थिति अभी आगे भी बनी रहेगी।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 28.2 24.1
पेंड्रारोड 25.7 21.2
अंबिकापुर 24.8 22.6
माना 31.0 24.6
जगदलपुर 30.4 24.7

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय