भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप सिंह जायसवाल 7 मार्च को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
राज्यमंत्री जायसवाल 7 मार्च को दोपहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इंदौर में आयोजित वन भारत साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री रात 11:30 बजे इंदौर से ट्रेन द्वारा कटनी के लिये प्रस्थान करेंगे।
आठ मार्च को कटनी से रवाना होकर अनूपपुर जिले के ग्राम बिजुरी पहुँचेंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया