भोपाल
अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
शपथ में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एस.एन.मिश्रा, मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, सचिव संजय गोयल, ओ.पी. श्रीवास्तव सहित मंत्रालय, विंध्याचल,सतपुड़ा तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया