रायगढ़.
रायगढ़ जिले में खेत की जुताई के समय चलते ट्रैक्टर में चढ़ने के चक्कर में एक नाबालिग रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर गांव में जय मंडल पिता रविंन्द्र मंडल 13 साल खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर चालक के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जब खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से ट्रैक्टर मालिक का लडका जय मंडल रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना में जय मंडल की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। रविवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय