मैहर
मध्यप्रदेश की मैहर जिला पुलिस ने एक किसान द्वारा अवैध रूप से खेत में उगाए अफीम के लगभग एक लाख से अधिक पौधे जब्त किए हैं।
बदेरा कोतवाली पुलिस ने कल देर शाम कुबरी गांव के दो किसानों के खेतों मे लगे अफीम के एक लाख 11 हजार 340 पौधे जब्त किए। आरोपी किसानों जुगल किशोर व चंद्रभान सिंह के खेतों में लगे लगभग 24 क्विंटल वजनी अफीम के पौधों का मूल्य लगभग छः लाख रूपये आंका गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस कल देर शाम गांव पहुंची और दोनों सगे भाई किसानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर गेहूं की फसल के बीच लगे अफीम के पौधों को जब्त किया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया