मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लिया

भोपाल: 15 दिसंबर 2024

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 16 दिसंबर, 2024 से आरंभ हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारी का निरीक्षण किया एवं सत्र संचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, निरीक्षण के अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी उपस्थित थे।

मप्र विधानसभा सचिवालय के अनुसार 16 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की पांच बैठेकें होंगी। शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित पश्न 888 एवं अतारांकित प्रश्न 878 कुल 1766 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं,, जबकि ध्यानाकर्षण की 178, स्थगन प्रस्ताव की 01, अशासकीय संकल्प की 14, शून्यकाल की 47 सूचनाएं प्राप्त हई हैं।

8 विधेयकों की भी सूचना विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई है, यह मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह चतुर्थ सत्र होगा।

You may have missed