अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के तैयारी के सम्बन्ध में बैठक संपन्न
भोपाल :18 जून 2025
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों को सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री सिंह ने कहा कि सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में योगा दिवस के कार्यक्रम हेतु रजिस्ट्रेशन कराए ।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारी हेतु बैठक की ।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी,एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल कॉलेजों में योगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाए।श्री सिंह ने भोपाल शहर में वार्ड स्तर ,एवं ग्राम स्तर में ग्राम पंचायत पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते