गोरखपुर सांसद, प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान में होंगे शामिल
भोपाल: 16 सितंबर 2025
भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर बुधवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भोपाल जिले के सभी 31 मंडलों में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को फल वितरण एवं श्रमिक बस्तियों में मिठाईयां बांटी जाएंगी।
भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि उत्तरप्रदेश से गोरखपुर सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता श्री रवि किशन प्रातः 10 बजे बोर्ड आफिस चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। तत्पश्चात प्रातः 10.30 बजे रेडक्रास अस्पताल में रक्तदान शिविर में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे।
भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम 5.15 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। इस दौरान सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा संलग्न:

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री