भोपाल: 29 अप्रैल 2025
भोपाल के खजूरीकलां इलाके में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई। सूचना मिलने पर भोपाल के आबकारी विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए सुरेश पाटिल उर्फ़ सज्जन पाटिल (उम्र 45, निवासी – गोपाल नगर, खजूरीकलां, पिपलानी) के घर पर अचानक दस्तक दी और 118.5 लीटर विदेशी मदिरा जब्त कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड की शराब होम डिलीवरी पर बेचता था। 
विभाग ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की। इस प्रक्रिया में आबकारी विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे । ये घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इसमें एक कार भी जब्त की गई है
वीरेन्द्र सिंह धाकड़ (सहायक आबकारी आयुक्त, जिला-भोपाल) ने उक्त पंजीकृत अपराध की जानकारी मीडिया से साझा की और विगत एक महीने में ही समस्त कार्यवाहियों की जानकारी भी दी। बताया गया कि पिछले एक महीने में 350 से ज्यादा मामले अवैध शराब को लेकर कार्यवाही कर दर्ज किए गए।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री