भोपाल: 21 जुलाई 2025
मां वैष्णो धाम आदर्श नो दुर्गा मंदिर के व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 11जुलाई श्रावण माह प्रारंभ होते से ही श्रावण महोत्सव का 1 माह का आयोजन मंदिर में विशेष रूप से प्रारंभ हुआ वैसे तो पिछले 9 वर्षों से भगवान पशुपतिनाथ का नित्य रुद्राभिषेक किया जा रहा है किंतु श्रावण महा भगवान शिव का विशेष महा है और इसमें भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है मंदिर में हर सोमवार को विभिन्न वस्तुओं से दूध दही घी शहद शक्कर भांग फलों के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है यहाँ भक्त लोग दूर-दूर से आकर रुद्राभिषेक करवाते हैं।
शिव पुराण में वृतांत है कि जिस शिवलिंग का 3 वर्ष तक नित्यरुद्राभिषेक हो जाता है वहां पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग स्वरूप में समाहित होकर समस्त मनोकामना को पूर्ण करते हैं। मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु भी रुद्राभिषेक करवाते हैं वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूरे महा भक्तों को बैठाकर रुद्राभिषेक विधि विधान से कराया जाता है श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन श्रावण महोत्सव का समापन होगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री