भोपाल: 17 जून 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट में कर्मचारियों के हितों के लिए गये फैसले का स्वागत किया।
सबनानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए फैसले से कर्मचारियों के हितों का विस्तार होगा। प्रमोशन नीति की मंजूरी से कर्मचारियों की पदोन्नति तो होगी ही साथ ही रिक्त पदों पर नई भर्ती के दरवाजे भी खुलेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदा ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती आई है, और सदा ही कर्मचारियों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी रही है, आज डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले से कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार के लिए भी खुशियों के द्वार खोल दिए हैं, प्रदेश के कर्मचारी भी जन कल्याणकारी सरकार की नीतियों में सदा ही अपनी सरकार के साथ है।
मैं डॉ.मोहन यादव की कैबिनेट में लिए गए फैसले का स्वागत करता हूं। और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले लेकर प्रदेश की प्रगति को और गति दी।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते