February 11, 2026

14 को निकलेगी विधायक भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा

भोपाल: 13 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल होंगे शामिल

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की विशाल तिरंगा यात्रा गुरुवार 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विधायक भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। *तिरंगा यात्रा शौर्य स्मारक से प्रारम्भ* होकर 6 नं. स्टॉप नूतन कॉलेज, लिंक रोड नं. 2, दुर्गा पेट्रोल पम्प पंचशील नगर, माता मंदिर चौराहा प्लेटिनम प्लाजा, टीन शेड न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल टॉकीज जवाहर चौक होते हुए भारत माता चौक (डिपो चौराहा) पर पहुंचेगी, चौराहे पर स्थित भारत माता की प्रतिमा की भव्य आरती कर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पांचो मंडल एवं बारह वार्ड शामिल रहेंगे, क्षेत्र की अनेकों सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, व्यापारिक संस्थाएं अन्य संगठनों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने सभी जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में *तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।* उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह हमारी पहली तिरंगा यात्रा है, देशभक्ति की जो भावना हम सब में हैं, उसको उत्साह में प्रकट करने के लिए विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हमारे राष्ट्रीय पर्व को उत्सव पूर्वक मनाएं।

You may have missed