अगस्त माह में सवारी डिब्बा पुर्ननिर्माण कारखाना भोपाल द्वारा 96 कोचों का अनुरक्षण
भोपाल: 15 सितम्बर 2025
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित रेल कारखाना में कोचों का पीरीयोडिक ओवर हालिंग का कार्य किया जाता है। कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक के मार्गदर्शन में अनुरक्षण डिपो में चालू वित्तीय वर्ष के पाँच माह में कोचों का अनुरक्षण करके अच्छा प्रदर्शन किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025 के पाँच माह में सवारी डिब्बा पुर्ननिर्माण कारखाना भोपाल ने 500 कोचों का अनुरक्षण किया।
अकेले अगस्त माह की बात करे तो सीआरडब्लूएस/भोपाल कारखाना में कुल 96 कोचों का अनुरक्षण किया गया।
*पिरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) के दौरान निम्न कार्य किये जाते हैं :-*
* कोच के बॉडी और अंडर गियर की मरम्मत की जाती है, जिससे परिचालन में सरंक्षा सुनिश्चित की जा सके।
* कोचों के नीचे ट्रॉली, बोगी के सभी पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सरंक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
* एयर ब्रेक सिस्टम के सभी पार्ट कोचों के दोनों ओर के बफ़र की मरम्मत की जाती है जिससे सरंक्षा में बढ़ोत्तरी एवं जर्क फ्री राइडिंग का अनुभव होता है।
* व्हील और एक्सल की मरम्मत एवं रखरखाव किया जाता है, जिससे सुरक्षा में इजाफा होता है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री