February 11, 2026

डीआरएम ने असामान्य घटना टालने वाले 6 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

भोपाल: 13 अक्टूबर 2025

मण्डल रेल प्रबन्धक श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 6 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा नगद राशि से सम्मानित किया गया।

संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित रेलकर्मी:

1. देवाशीष देवेस- वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर (भोपाल)

2. सूरज सिंह- वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर (भोपाल)

3. अखिलेश कुमार-कांटेवाला (मंडीदीप)

4. संदीप सिंह मेहरा- वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर (भोपाल)

5. रंजन कुमार- कांटेवाला (मंडीदीप)

6. नितिन राज-इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर (मुंगावली) 

इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, वरिष्ठ मंडल दूर संचार एवं संकेत इंजीनियर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed