भोपाल: 4 दिसंबर 2025
पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने 04 दिसम्बर को भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।
गौरतलब है कि 276 किलोमीटर लंबी भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना की कुल लागत ₹3,035 करोड़ है। इस परियोजना में भोपाल से ब्यावरा तक 111 किलोमीटर का क्षेत्र भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है, जबकि शेष खंड कोटा मंडल में आता है। रामगजमंडी-भोपाल नई रेल लाईन परियोजना के तहत कुल 26 स्टेशन आते हैं जिनमे रामगजमंडी, जुल्मी, झालावाड, झालारापाटन, जूनाखेडा, अमेठा, अकलेरा, पचोला, घाटोली, नयागॉव, भोजपुर, देवपुरा, खिलचीपुर, राजगढ, नरसिंहपुर, व्यावरा, पीपलखेड़ा, सोनकच्छ, नरसिहगढ, जमुनियागणे, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, जरखेड़ा, मुगलियाहाट एवं संत हिरदाराम नगर शामिल है।
महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित राजगढ़ स्टेशन का विधिवत निरीक्षण किया। राजगढ़ स्टेशन एनएसजी-5 के तहत रामगंजमंडी-व्यावरा खंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है इस स्टेशन यार्ड में 4 लाइन है। जो यात्री एवं गुड्स ट्रेनों को परिचालन के अनुरूप निर्मित किया गया है।
जीएम ने निरीक्षण दौरे के दौरान राजगढ़ स्टेशन पर वृक्षारोपण भी किया इस स्टेशन परिसर में सौंदर्यीकृत गार्डन विकसित किया गया है। इस नई रेल लाइन के राजगढ़-व्यावरा के बीच सबसे बड़े नेवज ब्रिज का महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया। यह ब्रिज 1200 मीटर लम्बा तथा 26-41 मीटर ऊँचा है। जीएम ने स्टेशन बिल्डिंग एवं नेवज ब्रिज ब्रिज के सभी तकनीकी पहलुओं का विधिवत निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री एम. एस. हाशमी, मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री पंकज सोइन, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) श्री मो. वसीम एवं श्री गौरव मिश्रा, मुख्य अभियंता(विधुत) श्री मान सिंह एवं मुख्य अभियंता (संकेत एवं दूर संचार) श्री ज्ञान प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर मप्र पुलिस ने संवेदनशील एवं मानवीयता का परिचय दिया
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें