स्टालों एवं फूड प्लाजा के खाद्य सामग्री के गुणवत्ता सैम्पल लिए गए
भोपाल: 7 जनवरी 2025
मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर खाद्य सामग्री मुहैया कराने की दिशा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अवैध वेंडरों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाकर करवाई की जाती है। इसी कड़ी में सहायक वाणिज्य प्रबधक, खानपान निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं वाणिज्य पर्यवेक्षक की टीम द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर औचक निरीक्षण कर स्टेशन परिसर में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री का विक्रय कर रहे 19 अवैध वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान स्टेशन पर स्थित स्टालों एवं फूड प्लाजा से खाद्य सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैम्पल लिए गए, जिन्हें निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के समय स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के अनुपालन एवं लाइसेंस की वैधता की भी जांच की गई।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अनधिकृत वेंडिंग एवं मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री