भोपाल: 24 जुलाई 2025
पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय के नवनियुक्त प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मनीष तिवारी ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री मनीष तिवारी भारतीय रेलवे यातायात सेवा 1994 बैच के रेल अधिकारी है । उन्होंने पूर्व में भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (पी.जी.), उत्तर रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) तथा पश्चिम मध्य रेल में कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है ।
पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने पमरे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की तथा वाणिज्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधाएं, पार्सल, पार्किंग, कैटरिंग एवं माल भाड़ा को बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पश्चिम मध्य रेलवे में उनके नेतृत्व से रेल राजस्व को नई गति और सुदृढ़ता मिलने की आशा है।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते