Oplus_16908288
भोपाल: 31 अगस्त 2025
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने राजधानी भोपाल में संगठन विस्तार के तहत दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि डॉ. वीरेन्द्र सिंह को भोपाल समाजवादी चिकित्सक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह को भोपाल समाजवादी मज़दूर सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा डॉक्टरों, मज़दूरों, किसानों और नौजवानों की आवाज़ को मज़बूती से उठाती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई नियुक्तियाँ संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगी।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मज़बूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री