ईडी के छापे में फिर कई नए दस्तावेज मिले, सौरभ शर्मा अकूत संपत्ति का मालिक

भोपाल: 30 दिसंबर 2024

मप्र में चर्चित परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी सौरभ शर्मा और उसके परिजनों, दोस्तो चेतन गौर, शरद जायसवाल, रोहित तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही में करोड़ो रु की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आज ईडी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि ईडी ने 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा और उसके परिचितों के कुल 8 ठिकानों पर कार्यवाही की, जिसमे जांच के दौरान 4 करोड़ का बैंक बेलेंस के अलावा 6 करोड़ रु की एफडी मिली हे, साथ ही 23 करोड़ से ज्यादा की आंचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले है। कार्यवाही लोकायुक्त द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार की गई, शुरुआती जांच में ईडी को सौरभ शर्मा द्वारा अपने परिजनों और करीबियों के नाम पर कई फर्मों और कंपनियों में निवेश की जानकारी मिली है, जिसमे सौरभ शर्मा भी भागीदार है। सौरभ शर्मा ने परिवार, दोस्तो और करीबियों के नाम भी संपत्तियां खरीदी है। सौरभ शर्मा के परिजन, और करीबी अपराध से होने वाली आय का संदिग्ध लाभ लेने में शामिल है, जांच में ईडी को आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। तलाशी में यह भी पता चला हे कि परिवहन विभाग में नौकरी करते हुए भी सौरभ शर्मा ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है।

फिलहाल जांच जारी है, अनुमान जताया जा रहा हे कि, लोकायुक्त, आईटी, ईडी सहित अन्य एजेंसियों की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते है।