भोपाल: 30 दिसंबर 2024
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा – नववर्ष सेलिब्रेशन यातायात पुलिस सुरक्षा एडवायजर
‘‘नववर्ष 2025’’ सेलिब्रेशन मनाने के लिए लोगों में अत्यन्त उत्साह रहेगा विशेष तौर पर युवा वर्ग शहर के ढाबों, होटलों, फार्म हाउस आदि में उक्त सेलीब्रेषन बडे़ उत्साह से मनाते है लेकिन वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। जैसे किः-
शराब पीकर वाहन चलाना ।
अत्यन्त ओव्हर स्पीड में वाहन चलाना।
यातायात सिग्नंल का पालन न करना।
बिना हेलमेट लगाये दो-पहिया वाहन चलाना।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर चलना।
चार पहिया वाहन में बगैर सीटबैल्ट के यात्रा करना।
यातायात पुलिस भोपाल आप सभी से अनुरोध करती है कि आप ऐसी कोई भी गलती न करें, जिससे आपकी खुशियां मुरझा जायें। आप अपना नववर्ष मना कर सुरक्षित घर लोटे।
इन्ही बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा शहर के 40 स्थानों पर ब्रीथ एनालायजर एवं स्पीड रडार गन से वाहनों तथा वाहन चालकों की चैकिंग की जावेगी। शहर के बाहर से आने वाले मार्गो पर विषेष नगर रखी जावेगी।
अतः सुरक्षित वाहन चलाये और यातायात पुलिलस की कार्यवाही से बचें।
यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित रखनें में सहयोग करें।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन