घाट का सौन्दर्यीकरण कराने के दिये निर्देश
भोपाल: 28 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने भ्रमण के दौरान भटलो ग्राम में मगरदहा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट को साफ-सुथरा कराकर इसके सौन्दर्यीकरण किये जाने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्पायमेंट गारंटी एक्ट के तहत विधायकनिधि, डीएमएफ तथा मनरेगा के सहयोग से वर्ष 2022 में घाट का निर्माण किया गया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जल संरचनाओं को संरक्षित व संबंधित किये जाने की जरूरत है। इस घाट में पर्याप्त जल की उपलब्धता रहती है इसे साफ सुथरा कर इसके सौन्दर्यीकरण किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी भी परिसम्पत्तियों को अपना माने तथा शासन प्रशासन के साथ सहयोग की भावना रखकर ग्रामीण विकास के कार्यों में अपनी भागीदारी निभायें और अपने जिले व प्रदेश को उन्नति के शिखर तक ले जाने में सहयोगी बनें।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही