भोपाल: 28 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बेलवा बड़गैयन ग्राम में नवनिर्मित बूढ़ी माता मंदिर परिसर में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्री शुक्ल ने धार्मिक अनुष्ठान में हवन पूजन किया तथा भगवान के दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने भण्डारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। श्री शुक्ल ने भव्य मंदिर निर्माण के लिये फणीन्द्र शुक्ल व उनके परिजनों को साधुवाद देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान