भोपाल: 13 दिसंबर 2024
आवेदक राजेश मिश्रा निवासी वसुंधरा सुरेंद्र प्लेस होशंगाबाद रोड भोपाल के आवेदन पर भोपाल लोकायुक्त ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा सीएमओ नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन, शुभम जैन, कंप्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन और जय कुमार समयपाल, नगर पालिका परिषद बाड़ी रायसेन को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी है।
विवरण – आवेदक श्री राजेश मिश्रा द्वारा वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन अंतर्गत श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था जिसका भुगतान वर्ष 2023 में कर दिया गया था उक्त निर्माण कार्य के टेंडर के साथ अमानत के रूप में राशि रुपए 3 लाख 40 हजार की fd जमा की गई थी जिसे आरोपी श्री बद्री प्रसाद शर्मा द्वारा रिलीज करने करने हेतु ₹1,00,000 रिश्वत की मांग की गई, आवेदक द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने पर उक्त शिकायत सत्यापन लोकायुक्त संभाग भोपाल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत अवस्थी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय शुक्ला से कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी श्री बद्री प्रसाद शर्मा के साथ मिलकर अन्य आरोपी गण श्री शुभम जैन एवं श्री जयकुमार द्वारा आवेदक को रिश्वत राशि रुपए 1 लाख देने हेतु षड्यंत्र कर दुष्प्रेरित किया जा रहा था शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 13. 12.2024 को श्री अवस्थी के निर्देशन में टीम गठित कर ट्रैप अधिकारी श्री संजय शुक्ला के नेतृत्व मेंआरोपी शुभम जैन को राशि रुपए 40000 एवं ₹60000 का चेक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है साथ में आरोपी जयकुमार को भी पकड़ा गया
*ट्रेपकर्ता लोकायुक्त अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला और उनके साथी सदस्य उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित 05 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया