भोपाल : 01 जनवरी 2025
आवेदक राम निहोर साकेत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक निवासी वार्ड क्रमांक 7 चक्र भाटी मोहल्ला मऊगंज थाना तहसील मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश के द्वारा दिए गए आवेदन पर आरोपी राजाराम गुप्ता सहायक ग्रेड 3 (बड़े बाबू) सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज,साथ ही लेखपाल कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार पर कार्यवाही की गई।
आरोपी द्वारा रिश्वत राशि -5,0000/ रुपए नगद एवं 5,40,000/- रु का चेक सहित रंगे हाथों पकड़ा गया।
कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्थित आरोपी का कक्ष मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश में इस कारवाही को अंजाम दिया गया।
*कार्य का विवरण*– शिकायतकर्ता के एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12,70,000 का भुगतान करने के लिए 50% की राशि रुपए 6 लाख ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई तथा जमानत के तौर पर चेक व फोन पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ₹25000 तथा ₹5000 लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 01.01.2025 को टीम गठित कर आरोपी श्री राजाराम गुप्ता को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए नकद व 5 लाख 40 हजार रुपए का चेक सहित रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कार्यवाही में सम्मिलित सदस्य प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही