भोपाल/खण्डवा: 28 अप्रैल 2025
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खंडवा ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ग्राम पंचायत कोठी पहुंच कर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होकर देवी अहिल्या द्वारा निर्मित प्राचीन बावड़ी पर डगवेल कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एवं विधायक द्वय मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमति कंचन तनवे एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बावड़ी परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुनासा एस.डी.एम. शिवम प्रजापति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान मंत्री श्री लोधी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थानीय उपस्थित ग्रामीणजनों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते