Oplus_131072
भोपाल/उज्जैन: 23 जनवरी 2025
मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 8600 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट किए। यह कार्रवाई उज्जैन जोन के सात जिलों में हुई। उज्जैन संभाग के सभी थानों में जब्त करीब 78 टन ड्रग्स को नीमच की विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। सभी थानों में करीब 456 मामलों में जब्त डोडाचुरा, अफीम, स्मैक, एमडीएम, गांजा, चरस सहित अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने नष्ट किया। नीमच-मंदसौर जिले अफीम की खेती के लिए जाना जाते हैं। यहां बड़ी मात्रा में अफीम उत्पादन किया जाता है।
नीमच जिले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले आये दिन सामने आते रहते हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम, डोडाचूरा, गांजा आदि जब्त करती है। इन्हीं ड्रग्स को नष्ट किया गया है।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते