भोपाल: 23 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी की जाएगी। शुक्रवार को महेश्वर में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि समाज में नशाखोरी की आदत खास कर शराब से परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते हैं। यह एक बड़ा कष्ट है। शराब से सामाजिक बुराई आती है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हम एक बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है। 17 अलग-अलग धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने की घोषणा कर रहे हैं। कोई देशी नहीं कोई विदेशी नहीं। सभी प्रकार के धार्मिक शहरों में शराब की दुकानों में ताले लगाए जाएंगे।
उज्जैन, ओंकारेश्वर, ओरछा, मंडला, महेश्वर, दतिया, मुलताई, मैहर, बरमान घाट और मंडेलश्वर, पन्ना, सांची, अमरकंटक, जबलपुर, नलखेड़ा, सलकनपुर, चित्रकूट, मंदसौर इन शहरों में शराबबंदी लागू होगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान