भोपाल: 14 अक्टूबर 2025
प्रदेश में लंबा चला मानसून अब बिदाई की ओर साथ ही शीत ऋतु की दस्तक। प्रदेश भर में इस वर्ष अक्टूबर के महीने से ही तापमान गिर गया है और हल्की गुलाबी ठंड का एहसास लोगो को होने लगा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इंदौर और राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान था। वहीं प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन के समय सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के वातावरण से नमी की मात्रा कम होने और हवाओं की दिशा उत्तरी हो चुकी है। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री